5 अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका मोहनखेड़ा में सभा: आदिवासी वोटरों को साधने की पहल

 







धार। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को 3 महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में कांग्रेस ने अपनी  में 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन रहा था।


प्रदेश में कांग्रेस ने अपने चुनावी अभियान को तेज कर दिया है। 5 अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा धार जिले के मोहनखेड़ा के दौरे पर आएंगी। प्रियंका यहां पर बड़ी रैली को संबोधित कर आदिवासी वोटरों को साधेंगी। प्रियंका का मध्य प्रदेश का यह तीसरा दौरा होगा।

वहीं इससे पहले उन्होंने 12 जून को जबलपुर में रैली को संबोधित कर चुनाव का शंखनाद किया था। इसके बाद 21 जुलाई को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में जनसभा की थी। अब प्रियंका जैन तीर्थ स्थल मोहनखेड़ा में रैली को संबोधित करने वाली है। धार जिले में आने वाला मोहनखेड़ा धार और झाबुआ जिले के बीच में स्थित है। ये दोनों जिले आदिवासी बहुल हैं।


आदिवासी बहुल जिले से 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा था। पार्टी आदिवासी बहुल क्षेत्र में फिर वहीं प्रदर्शन दोहराने की तैयारी में जुटी गई है। वहीं पिछले महीने आदिवासी स्वाभिमान यात्रा निकाली गई थी। अब झाबुआ में आदिवासी महासम्मेलन करने की तैयारी है, इसलिए धार में प्रियंका वाड्रा की जनसभा कराने की निर्णय लिया है।


एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!