रजवांस क्षेत्र के अहिरवार समाज के करीब 300 लोगों ने भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण की

खुरई। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित क्लस्टर सम्मलेन में सागौनी, बिजरी और रजवांस क्षेत्र के अहिरवार समाज के करीब 300 लोगों ने भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण की है। मंत्री सिंह ने सभी को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। मालथौन क्षेत्र के अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने भाजपा सरकार और भूपेंद्र भैया द्वारा कराए गए अतुलनीय विकास, अभूतपूर्व कार्य व पार्टी की नीति-रीती से प्रभावित होकर भाजपा पार्टी ज्वाइन की है। अनुसूचित समाज के लोग परिवार सहित भाजपा ज्वाइन करने आए। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। लोगों ने आखिरी सांस तक भाजपा के साथ रहने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!