*सागर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन के समर्थन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 7 नवंबर को करेंगे रोड शो*

*मंत्री भूपेंद्र सिंह ने विधायक शैलेंद्र जैन के साथ पार्षद दल की बैठक कर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी* सागर। सागर विधानसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा की तैयारी को लेकर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं समेत पार्षद दल की बैठक शनिवार देर शाम बुलाई। बैठक में तैयारी को लेकर चर्चा करते हुए उन्होंने सभी के लिए जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि 7 नवंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन सागर में हो रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री रोड शो के माध्यम से भाजपा की विजय के लिए जन आशीर्वाद मांगेंगे। रोड शो का प्रभावी असर होता है। हम लोगों ने देखा है कि जितना अच्छा रोड शो होगा। उतना ही अच्छा पार्टी के प्रति चुनाव में अनुकूल वातावरण बनेगा। यह बात मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियों के संदर्भ में आयोजित सागर नगर निगम के भाजपा पार्षद दल की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन, सांसद राजबहादुर सिंह, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, महापौर संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी, पार्षद नरेश यादव, विनोद तिवारी, शैलेंद्र ठाकुर मंचासीन रहें। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जो भी रोड शो के लिए मार्ग होगा, उसके साथ–साथ बाकी सभी वार्डों के लोग कहीं ना कहीं कनेक्ट होंगे। तो हमें अपने वार्ड से हमेशा की तरह रैली के रूप में निश्चित स्थान पर सब लोग पहुंचे और वहां पर एक प्रभावी कार्यक्रम हो इस तरह से यह पूरा रोड शो का आयोजन रहेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव की दृष्टि से हम सब राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। राजनैतिक कार्यकर्ता की नाते हम सब का भविष्य भारतीय जनता पार्टी में ही है। भारतीय जनता पार्टी मजबूत होगी तो हम सब मजबूत होंगे। मंत्री सिंह ने बताया कि हम सब ने वह भी देखा है कि जब सवा साल अपनी सरकार नहीं थी तब छोटे-छोटे कामों में भी कठिनाई हमें आई थी। राजनीतिक कार्यकर्ता भी तभी आगे बढ़ पाता है। जब हम लोग प्रभावी तरह से लोगों की मदद कर पाएं। अगर कोई पार्षद बना तो इसलिए बना कि उसने पहले लोगों की मदद की। इसलिए पार्षद अब निरंतर लोगों की मदद करेंगे तो फिर बनेंगे। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि राजनीतिक दृष्टि से भी हम देखें अब विधायक तो कोई एक ही बनेगा। पर सरकार होती है तो बाकी सब चीजें अनुकूल होती हैं। कोई अध्यक्ष बनता है कोई महापौर बनता है कोई पार्षद बनता है। हम सब का भविष्य पार्टी में है और इसलिए पूरी ताकत के साथ हम सब लोग सभी जगह जीतें। सागर हो या अन्य सभी सीटों पर सभी पर भाजपा की जीत हो। मंत्री सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव में हम लोगों ने देखा है की मात्रा चार-पांच सीटों से हम लोग सरकार बनाने से वंचित रह गए थे। राजनैतिक परिस्थितियों से फिर सरकार बनी। अगर वह परिस्थितियों नहीं बनती तो 5 साल कांग्रेस की सरकार रहती और कांग्रेस के लोग राजनीतिक रूप से लोगों की हत्या करते हैं। कांग्रेस का न लोकतंत्र में विश्वास है न नैतिकता में। आपातकाल इसका उदाहरण है कि वह सत्ता के लिए कुछ भी करते हैं । सवा साल में जिस तरह से उन्हें बदले की भावना से कार्रवाई की वह भी हम सबके सामने है। अगर 5 साल उनको मौका मिलता तो 5 साल में काफी राजनीतिक नुकसान वह हमारे कार्यकर्ताओं का करते‌। उन्होंने कहा कि हम लोगों की मदद तब कर पाएंगे। जब सरकार हमारी बनेगी, सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि इस समय वातावरण पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है। लगातार जिस तरह से सर्वे आ रहे हैं तो परिणाम तो जब आएगा जब आएगा मैं आज आपसे दावे से कह सकता हूं कि अपने 150 से अधिक सीटों के बाथ भारतीय जनता पार्टी जीत रही है।
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अपनी अपनी जो भी जिम्मेदारी जिसके पास से उसमें पूरी मेहनत करें। वास्तव में यह 10-12 दिन की मेहनत है तो कार्यकर्ता 10-12 दिन मेहनत कर लेगा तो 5 साल जनता की सेवा करे। और 10 12 दिन में हमने अगर थोड़ी सी गलती की तो फिर वह हम लोगों को 5 साल परेशान करेगी। तो 5 साल की विकास की दृष्टि से, राजनीतिक सम्मान की दृष्टि से हर दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसलिए सब लोग मिलकर पूरी ताकत के साथ भारतीय जनता पार्टी को जिताने में पूरी ताकत के साथ लगाना है। उन्होंने कहा कि हम देखे तो एक भी ऐसा कारण नहीं है कि लोग कांग्रेस को वोट दें। कांग्रेस अगर वोट मांगेगी तो किस आधार पर मांगेगी वह ऐसा कौन सा काम जो हमने नहीं किया और वह कर देंगे। न तो कांग्रेस के पास कोई मुद्दा है ना कोई विषय है। कभी विकास की बात नहीं करती। यहां सभी जिम्मेदार लोग बैठे हैं हमारे पास इतनी बड़ी ताकत है नगर निगम के 41 वार्डो में पार्षद,महापौर,विधायक,सांसद सरकार सभी भारतीय जनता पार्टी के हैं ।हम मिलकर थोड़ी सी मेहनत कर ले तो सागर का चुनाव एक तरफा होगा। किसी भी कार्यकर्ता की प्रमाणिकता चुनाव परिणाम होता हैं जब हम अपना बूथ जीता देंगे तो मजबूती से अपनी बात रख पाएंगे। इसलिए सबसे पहले हमें अपने बूथों पर मजबूती से कार्य करके उसे जिताना है। भारतीय जनता पार्टी सागर के सभी बूथों पर जीते इस संकल्प के साथ हमें काम करना हैं। सागर तो भारतीय जनता पार्टी का गढ़ है। जिसका परिणाम हैं लंबे समय से हम लगातार जीतते आ रहे हैं और इस बार भी हमें सफलता शत प्रतिशत मिलेगी। *मुख्यमंत्री का सागरवासियों के प्रति विशेष स्नेह, इसी के कारण सागर हमें आज नए स्वरूप में हमें दिखाई दे रहा है : विधायक* बैठक में भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने उपस्थित जनप्रतिधियों व कार्यकर्ताओं से मान.मुख्यमंत्री जी के आगमन पर आयोजित रोड शो एवं सभा में सागर वासियों को आमंत्रित करने हेतु घर घर जाकर पीले चावल देकर निमंत्रण देने का आग्रह किया साथ ही श्री शैलेंद्र जैन ने कहा की मान.मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी का सागर और सागर वासियों के प्रति विशेष स्नेह रहा हैं जिसके कारण आज सागर हमें आज नए स्वरूप में हमें दिखाई दे रहा है अब हम सभी का दायित्व हैं की मान.मुख्यमंत्री जी का सागर में इतना भव्य स्वागत हो जो एक नया रिकॉर्ड बन जाएं इन्ही प्रयासों के साथ अब हम सभी को प्राण प्रण से कार्यक्रम भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए कार्य करना है। बैठक सभी पार्षद गणों के साथ आपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहें। *उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारीश्रीकांत जैन ने दी*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!