लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाईः महिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

उमरिया। मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है। इसके बाद भी रिश्वतखोरी नहीं रूक रही है। ताजा मामला उमरिया जिले के करकेली का है जहां महिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।आरोपी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत बैरवा के सरपंच प्रमोद यादव से एसबीएम की राशि आहरत करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। प्रार्ती द्वारा इसकी शिकायत रीवा लोकायुक्त को की गई थी। रीवा लोकायुक्त ने करकेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेरणा परमहंस को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी आकांक्षा पांडे सब इंस्पेक्टर लोकायुक्त ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!