शर्त के नाम पर महिला के साथ की अश्लील हरकत, पुलिस ने शख्स को किया अरेस्ट

 

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक होटल में कथित तौर पर महिला को गलत तरीके से छूने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि शख्स ने अपने दोस्तों से शर्त लगाई थी जिसके बाद उसने यह गलत हरकत की। चंदन नाम के युवक ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसके दोस्तों ने उसे एक होटल में एक युवती के साथ अश्लील हरकत करने के लिए चैलेंज किया था। पुलिस ने बताया कि घटना पिछले साल 30 दिसंबर की है और आरोपी गैस सिलिंडर की डिलीवरी का काम करता है।पुलिस ने 1 जनवरी को दर्ज की थी FIR रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना 30 दिसंबर 2023 को शाम करीब 7.30 बजे बेंगलुरु के विजयनगर इलाके के नाममूटा होटल में हुई। होटल की एक महिला कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने आरोपी को कैश काउंटर के पास खड़ी महिला को अनुचित तरीके से छूते देखा था, जबकि उसके दोस्त कथित तौर पर यह सब देखकर हंस रहे थे। पुलिस ने इस संबंध में 10 जनवरी को FIR दर्ज की थी। महिला ने आरोपी चंदन की हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई और उससे भिड़ गई, जिसके बाद बाकी लोग भी इकट्ठा हो गए थे।पुलिस के मिल गए हैं CCTV फुटेज हालांकि, आरोपी ने दावा किया कि वह निर्दोष है और वह अपने दोस्तों के कहे में आ गया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने एक ग्रुप बनाया था, जो होटलों में आने वाली युवा लड़कियों और महिलाओं को निशाना बनाता था। उनमें से कोई एक लड़कियों या महिलाओं को गलत तरीके से छूता था, और बाकी आरोपी यह सब देखते थे। अगर इस दौरान इनमें से किसी के फंसने की स्थिति पैदा होती तो वे इकट्ठा होकर भाग जाया करते थे। पुलिस को बेंगलुरु के होटल में हुई घटना से संबंधित CCTV फुटेज मिल गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!