छात्राओं ने थाने में पट्टे से की मनचले की पिटाई, स्कूल जाने वाली लड़कियों से करता था छेड़छाड़
0
फ़रवरी 18, 2024
बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में छात्राओं से छेड़खानी की काफी शिकायतें आ रही थी। घर से निकलने और स्कूल पहुंचने तक मनचला युवक उनके साथ सरेराह छेड़खानी कर रहे थे और उन पर कमेंट्स कर रहे थे। इसी को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई कर मनचले को थाने बुलाया और छात्राओं से उसकी जमकर पिटाई करवाई। पूरा मामला सारणी थाना क्षेत्र का है। दरअसल एक मनचला स्कूल के पास खड़े होकर छात्राओं से छेड़खानी करता था और उन पर भद्दे कमेंट्स पास करता था। स्टूडेंट्स ने काफी दिनों तक इसे नजरअंदाज किया। लेकिन बदमाश का हौसला दिन ब दिन बढ़ते जा रहा था और उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था। इससे तंग आकर युवतियों ने इसकी शिकायत पुलिस में की। छेड़खानी की शिकायत मिलने पर पुलिसकर्मियों ने आरोपी को थाने बुलाया और छात्राओं से उसकी जमकर पिटाई करवाई। साथ ही पुलिस ने भी उसे जमकर पीटा। पुलिस कर्मियों ने छात्राओं से एफआईआर करने के लिए कहा लेकिन उन्होंने इसकी जगह युवक को सबक सिखाने की मांग रखी। जिसके बाद आरोपी को सबक सिखाने के लिए उसकी पिटाई कर वीडियो बनाया गया। इसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की।
Tags