बंदूक की नोक पर महिला से रेप, फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
0
फ़रवरी 27, 2024
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की अहमदपुर थाना पुलिस ने महिला के साथ बंदूक की नोक पर दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। मामले की जानकारी देते हुए अहमदपुर थाना प्रभारी विक्रम आदर्श ने बताया कि 23 फरवरी को पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह पीलूखेड़ी निवासी दीपक मीणा के खेत पर बटाई का काम कर रही थी इसी दौरान आरोपी दीपक मीणा ने महिला को अकेला पाकर पिस्टल दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। जिसकी पुलिस खोज रही थी। आरोपी को घेराबंदी कर आज पिस्टल के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल भेजेगी।
Tags