गोली मारकर हत्या से फैली सनसनीः मंदिर के बाहर बुलाकर प्रापर्टी डीलर को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन से बड़ी खबर सामने आई है। मंदिर के बाहर बुलाकर एक युवक को गोली मार कर हत्या करदी गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का नाम प्रहलाद सिंह ठाकुर बताया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।जिले के सांची थाना क्षेत्र में स्थित बाबड़ी मंदिर के बाहर गुरुवार रात यानी 15 फरवरी को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार जब यह घटना हुई, उस वक्त मंदिर में आरती चल रही थी। युवक भी आरती में शामिल था। इसी बीच उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया और उसे बाहर बुलाया गया।जैसे ही युवक बाहर पहुंचा, तभी अज्ञात हमलावर ने युवक को गोली मारी और मौके से फरार हो गए। मृतक का नाम प्रहलाद सिंह ठाकुर बताया गया है। यूवक प्रापर्टी डीलर का काम करता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी कड़ी में वो अज्ञात हमलावर की तलाश में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!