खेल-खेल में बच्चे ने लगाई फांसी: घर पर लटकता मिला शव, नजारा देख मां के उड़े होश
0
फ़रवरी 20, 2024
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां खेलते खेलते नाबालिग बच्चे फांसी लगा ली। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है।यह घटना शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के शास्त्री कॉलोनी की है। बताया जा रहा है कि इमरान 12 अपने घर में ही स्कूल से आने के बाद खेल रहा था। खेल खेल में उसने रस्सी से फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान उसकी मां सो रही थी। जब उसके कोचिंग जाने का समय हुआ तो उसकी मां उठी और उसने अपने बेटे को फंदे पर झूलता पाई। जिसे देखकर उसके होश उड़ गएमहिला ने तत्काल इसकी जानकारी परिजनों को दी। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीच उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Tags