लोकायुक्त की नियुक्ति पर कांग्रेस ने उठाये सवालः नेता प्रतिपक्ष ने बताया असंवैधानिक, दी कोर्ट जाने की चेतावनी

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने लोकायुक्त की नियुक्ति को असंवैधानिक बताते हुए कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा -मुझे जानकारी दिए बिना लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। नियम के अनुसार मुख्य न्यायाधीश और नेता प्रतिपक्ष से नियुक्ति से पहले परामर्श जरूरी है। नियुक्ति को रद्द करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। कहा कि नियुक्ति रद्द नहीं की गई तो न्यायालय का शरण लूंगा। सरकार द्वारा लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर जो नियम फॉलो किया गया वह अवैध है। तत्काल नियुक्ति को रद्द कर शपथ ग्रहण के समारोह को भी निरस्त किया जाए। लोकायुक्त की नियुक्ति हेतु प्रक्रिया पुनः प्रारंभ कर नेता प्रतिपक्ष से परामर्श उपरांत विधि अनुसार पूर्ण करें। कल देर रात सत्येंद्र कुमार सिंह की नियुक्ति की गई है और आज रात 8 बजे शपथ ग्रहण होना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!