, दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में एक पुलीस आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कांस्टेबल को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से महकमे में हड़कपं मच गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक आरक्षक विवेक शर्मा इंदरगढ़ थाने में पदस्थ था। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के सभी आला अफसर मौके पर पहुंचे। फिलहाल आरक्षक के आत्महत्या का खुलासा नहीं हो पाया है। कांस्टेबल के खुद को गोली मारने की वजह का पता लगाया जा रहा है।