सागर खेत में काम करने गया था युवक, घर लौटते ही पत्नी को को देखा फांसी पर लटका

 

/सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका का पति खेत में काम करने गया था। जब वह घर लौटा तो पत्नी की लाश पंखे से लटकी देखकर पति के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा करने के बाद पीएम के लिए भेज दिया। वहीं मृतिका के परिजनों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पूरा मामला सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के रंजवास गांव का है।दरअसल 11 महीने पहले रजबांस के रहने वाले रोहित काछी का विवाह 23 वर्षीय लक्ष्मी काछी के साथ हुआ था। कल शनिवार की रात को वह खाना खा कर खेत में चला गया। घर वापस आने पर उसने घर का दरवाजा खटखटाया लेकिन पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। शक होने पर उसने जाली से अंदर झांककर अंदर देखा तो पत्नी की लाश पंखे से लटक रही थी। युवक ने परिजनों को बुलाया और दरवाजा तोड़कर अंदर गया लेकिन तब तक पत्नी की मौत हो चुकी थी।  परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ना का आरोप 


मृतिका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि कुछ समय से उनके बीच पारिवारिक अनबन चल रही थी। माता-पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे जिस वजह से उसने यह कदम उठाया है। वहीं अनुविभागीय अधिकारी प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है। नवविवाहिता ने किस कारण से मौत को गले लगाया, क्या कारण थे ? सारे बिंदु पर बारीकी से से जांच की जा रही हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!