*संविधान की रक्षा करने के संकल्प के साथ सेवादल का मासिक ध्वजवंदन कार्यक्रम हुआ संपन्न।
*सागर /28.04.2024 बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर प्रति
मा की छत्रछाया में कांग्रेस सेवादल परिवार का मासिक ध्वजवंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ। ध्वजारोहण भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सागर लोकसभा से प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा के करकमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहर और ग्रामीण सेवादल परिवार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा ने कहा कि चुनाव में सेवादल की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।भाजपा का मतलब महंगाई,बेरोजगारी और पलायन है,बेरोजगारी के कारण बुंदेलखंड के गांव के गांव खाली पड़े हैं। मंहगाई के कारण घर चलाना मुश्किल है। कांग्रेस का हाथ हमेशा गरीबों के साथ रहा है।
सागर विधानसभा के समन्वयक और पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि आज बाबासाहेब की प्रतिमा के समक्ष हम प्रण करते हैं कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हेतु कांग्रेस को विजयी बनायेगे।
कार्यक्रम के आयोजक शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे और ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव द्वारा और कार्यक्रम का संचालन द्वारका चौधरी ने किया।
कार्यक्रम पश्चात् भगवानगंज वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से चक्रेश सिंघई,सुरेंद्र सुहाने,मुकुल पुरोहित,माधवी चौधरी,कैलाश सिंघई,इंडिया गठबंधन से डा.आशिक अली,राकेश राय,राहुल चौबे,प्रेमनारायण विश्वकर्मा,समीर खान,योगराज कोरी,आशीष ज्योतिषी,जितेंद्र चौधरी,शैलेन्द्र तोमर,अवधेश तोमर,पप्पू गुप्ता, दीनदयाल तिवारी,नितिन पचौरी,प्रीतम यादव,कल्लू पटेल, आनंद हेला,रजिया खान,सुनीता जाटव, धर्मेंद्र चोधरी, लक्ष्मीनारायण सोनकिया,कमलेश तिवारी,सुरेश पंजवानी,अनिल जाटव,अर्पित अहिरवार,देवेन्द्र वाल्मीकि,शुभम् जाटव,आकाश जाटव,मनीष जाटव,अरविंद सिंह ठाकुर,अजय सिंह ठाकुर,मानसिंह अहिरवार, नीलेश अहिरवार,बाबू मछंदर,गोपाल प्रजापति,रीतेश रोहित,गब्बर राजा,रामकुमार प्रजापति,आशीष कुशवाहा,हरिओम शर्मा,विजय शर्मा,रविंद्र सिंह,रामकुमार,लल्ला यादव,बबलू,जीवन,अंकुर यादव,परख शुक्ला,हरिनारायण कोरी आदि बड़ी संख्या में सेवादल परिवार जन उपस्थित रहे।