*भाजपा ने बनाया सागर में जीत का नया रिकॉर्ड जमकर नाचे कार्यकर्ता नेताओं ने किया मतदाताओं का आभार व्यक्त*
सागर। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ लता वानखेड़े ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ भाजपा ने सागर लोकसभा में नया रिकॉर्ड कायम किया हैं चुनाव परिमाण के पहले चरण से ही भाजपा प्रत्याशी डॉ लता ने जबरजस्त बनाई जो अंत में ऐतिहासिक रिकॉर्ड जीत में परिवर्तित हुई। भाजपा प्रत्याशी डॉ लता वानखेड़े की जीत की घोषणा उपरांत भाजपा जनप्रतिनिधि व नेता मतगणना स्थान पहूंचे जहां उन्होंने सांसद डॉ लता वानखेड़े को जीत की बधाई दी तत्पश्चात श्रीमती वानखेड़े ने नेताओं के साथ प्रमाण पत्र निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य से प्रमाण पत्र प्राप्त किया।इस दौरान जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह विधायक शैलेंद्र कुमार जैन इंजी.प्रदीप लारिया,निर्मला सप्रे, महापौर संगीता तिवारी,लोकसभा संयोजक प्रभु दयाल पटेल,सह संयोजक श्याम तिवारी, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह ठाकुर वरिष्ठ भाजपा नेता सुखदेव मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह व्यापत रहा कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजों की धुन पर जमकर नाचकर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत का जश्न मनाया वहीं सांसद डॉ.लता वानखेड़े ने विधायक शैलेंद्र जैन,इंजी.प्रदीप लारिया,जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया लोकसभा संयोजक प्रभु दयाल पटेल सह संयोजक श्याम तिवारी,नगर पालिका अध्यक्ष मिही लाल अहिरवार,पूर्व विधायक पारुल साहू, श्रीमती अनुश्री शैलेंद्र जैन,गुड्डू वानखेड़े प्रदेश सह संयोजक प्रासुक जैन सहित भाजपा नेताओं के साथ होटल पैराडाइज से खुली जीप में सवार होकर विजय जलूस प्रारंभ किया जो की मकरोनिया चौराहा,सिविल लाइन,गोपाल गंज,दीनदयाल चौराहा,एलिवेटेड कॉरिडोर,तीन बत्ती होते हुए भगवान गंज चौराहा पहुंचा जहां विजय जलूस का समापन हुआ। विजय जलूस के माध्यम से भाजपा नेताओं व सांसद लता वानखेड़े ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। वही भाजपा कार्यकर्ताओं सामाजिक संगठनों व गणमान्य जनों द्वारा जगह जगह विजय जलूस का भव्य स्वागत किया गया।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी