भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद का मामला सामने आया है। संस्कृति बचाओ मंच के पास पहुंची पीड़ित ने आपबीती बताई। इसके बाद हिंदू बालिका कोलार थाने में हरिजन एक्ट और बलात्कार यौन शोषण एवं लव जिहाद का प्रकरण दर्ज किया गया।
संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि, कोलार क्षेत्र में रहने वाली एक हिंदू लड़की जिसे साहिल ने अपना नाम (राहुल) बताकर प्रेमजाल में फसाया। जब लड़की को पता चला कि, लड़का मुस्लिम है। तो उसने उससे दूरी बनाने का प्रयास किया। इसके बाद मुस्लिम लड़के द्वारा यह कहा गया कि, मैं हिंदू बनकर तुमसे शादी कर लूंगा।इसके पश्चात उसे डरा धमका कर 4 वर्षों तक लड़की के साथ यौन शोषण करता रहा। जब लड़की ने शादी के लिए दबाव बनाया तो मोबाइल नंबर बदलकर आरोपी गायब हो गया। थाना कोलार में थाना प्रभारी द्वारा तत्काल अपराधिक प्रकरण दर्ज और लव जेहाद एवं बलात्कार हरिजन एक्ट की धाराएं दर्ज की गई। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।