क्या पार्टी से बड़े हो गए भूपेंद्र सिंह? मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दिया बड़ा बयान, कहा- आलाकामन की है मामले पर नजर

 


भोपाल। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। समय-समय पर पार्टी में कलह की खबरें सामने आती रही हैं। इस बीच कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बड़ा बयान देते हुए पूर्व मंत्री और वर्तमान बीजेपी विधायक भूपेंद्र सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या भूपेंद्र सिंह पार्टी से बड़े हो गए हैं। गोविंद सिंह ने उनके बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व भूपेंद्र सिंह के मामले को देख रहा है। नागरिक आपूर्ति मंत्री राजपूत ने कहा कि मैं बीजेपी का अनुशासित कार्यकर्ता हूं, तीन कड़ी चुनौतियों को मैने पार किया है। दो विधानसभा चुनाव और एक लोकसभा में मैंने पार्टी के लिए काम किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में मैंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। उसके बाद से मैं लगातार भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहा हूं। गोविंद सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बेहद अनुशासित पार्टी है। लेकिन भूपेंद्र सिंह ने पार्टी के अध्यक्ष को लेकर कहा है कि वह एबीवीपी से आए हैं और अभी 5 साल ही हुए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से ही आए हैं। बिना नाम लिए भूपेंद्र सिंह ने राजपूत पर साधा था निशाना   <br>दरअसल मीडिया से चर्चा के दौरान पूर्व मंत्री और खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने गोविंद सिंह राजपूत का नाम लिए बगैर कहा था कि सागर जिले में भाजपा को खत्म करने में एक मंत्री लगा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग जिन्होंने पहले भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किए थे, अब वही लोग पार्टी में आकर कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे हैं। भूपेंद्र सिंह ने साफ तौर पर कहा कि वे उन लोगों को स्वीकार नहीं कर सकते, जिन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अन्याय किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!