दमोह। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह (Damoh) में एक महिला के साथ मनचले को छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। बीच सड़क महिला ने मनचले की सारी आशिकी मिनटों में उतार दी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि लल्लूराम डॉट कॉम नहीं करता है।दमोह जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला एक युवक की चप्पल से जमकर पिटाई कर रही है। जानकारी के अनुसार तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के विद्यानगर का यह वायरल वीडियो है। बताया जा रहा है कि, यहां से एक महिला गुजर रही थी, तभी दो मनचले युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो एक मौके से भाग निकला, लेकिन दूसरा महिला की पकड़ में आ गया। फिर क्या था महिला ने पहले उसे लात, घूंसों से मारा। इसके बाद उसकी चप्पल से जमकर पिटाई कर दी।युवक की पिटाई को देखने भीड़ एकत्रित हो गई। उसी में किसी ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। काफी देर हंगामा होने के बाद युवक ने ने महिला से माफी मांगी। तब जा कर महिला ने उसे छोड़ दिया।