सावधान हो जाए ! अंडे का ठेला लगाने वाले शख्स को इनकम टैक्स ने थमाया 50 करोड़ का नोटिस, माजरा जान उड़ जाएंगे होश

 



सावधान हो जाए ! अंडे का ठेला लगाने वाले शख्स को इनकम टैक्स ने थमाया 50 करोड़ का नोटिस, माजरा जान उड़ जाएंगे होश  दमोह। देश में आम नागरिकों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जीवाड़ा करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां हाथ ठेला पर अंडा बेचने वाले शख्स प्रिंस सुमन को आयकर विभाग ने 50 करोड़ का नोटिस भेज दिया। नोटिस मिलने के बाद संबंधित व्यक्ति और उसका परिवार सदमे में है। क्योंकि जितनी रकम के लेनदेन की जानकारी उनसे चाही गई है, वह धनराशि उन्होंने सपने में भी नहीं देखी है। नोटिस के बाद पीड़ित की अपील पर जानकारों ने मामले में जानकारी जुटाई तो सामने आया है कि प्रिंस सुमन के दस्तावेजों के आधार पर दिल्ली में एक फर्जी कंपनी तैयार की गई थी। जिसके द्वारा यह वित्तीय लेनदेन किए गए हैं। बहरहाल करोड़ों के वित्तीय लेनदेन से जुड़ा यह मामला सामने आने के बाद अब इसकी जांच किया जाना जरूरी हो गया है। जिसके चलते अब मामले को लेकर पुलिस और आयकर विभाग को आवेदन देकर जांच की मांग की गई है।  यह है पूरा मामला जानकारी अनुसार पथरिया के वार्ड क्रमांक 14 निवासी प्रिंस पिता श्रीधर सुमन अपने जीवन यापन के लिए हाथ ठेला पर अंडे बेचने का कार्य करता है। 20 मार्च 2025 के उसे दिल्ली आयकर विभाग से एक नोटिस प्राप्त हुआ। जिसमें 49 करोड़ 24 लाख 57 हजार 217 रुपए के वित्तीय लेनदेन का हिसाब मांगा गया था। आयकर अधिनियमि-1961 की धारा-133(6) के अंतर्गत दिए गए उस नोटिस में उससे वित्तीय वर्ष 2022-23 की आईटीआर एवं व्यवसाय का वार्षिक स्टेटमेंट खाता विवरण वर्ष 2022-23 वर्ष में क्रय की गई सामग्री के बिल वाउचर माल के परिवहन के दस्तावेज एवं वर्ष 2022-2023 का बैंक स्टेटमेंट की मांग की गई थी।नोटिस को लेकर प्रिंस ने जानें क्या कहा  प्रिंस ने बताया कि 18 मार्च को उसके पास दिल्ली इनकम टैक्स विभाग से नोटिस आया था। जब उसने इस नोटिस को वकील के पास दिखाया तो उन्होंने बताया कि उसके नाम से दिल्ली में एक फ्रॉड कंपनी चल रही है। जिसमें लगभग 50 करोड़ का घोटाला हुआ है। प्रिंस ने बताया कि वह आज तक दिल्ली नहीं गया है, यह जिसने भी किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!