आधुनिक खुरई की समृद्धि विकास व शांति से सुनिश्चित हुई हैः मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह*

*खुरई भूसा व्यापारी मिलन समारोह में पहुंचे मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह* _*खुरई।* आधुनिक खुरई की समृद्धि का रास्ता विकास और शांति से ही प्रशस्त हुआ है। हम सभी ने मिलकर समृद्धि के उद्देश्य से ही विकसित और अपराध मुक्त खुरई के लिए काम किया है। आप मुझ पर जो विश्वास करते हैं उसे मैं अपने जीवन भर नहीं टूटने दूंगा। यह विचार नगरीय विकास एवं आवास मंत्री व खुरई से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई भूसा व्यापारी संघ द्वारा आयोजित मिलन समारोह में व्यक्त किए।_ मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि वेदों, शास्त्रों में कहा गया है कि राजा जो कि लोकतंत्र में सेवक है, उसका काम व्यापार करना नहीं है, बल्कि ऐसी नीतियां बनाना और लागू करना है जिससे उसके क्षेत्र में व्यापार के लिए सुविधा और अनुकूलता हो। व्यापार, व्यवसाय बढ़ाने के लिए खुरई विधानसभा क्षेत्र में अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया गया है। सड़कें, पर्याप्त बिजली, बीना बांध परियोजना का पर्याप्त पानी सभी यहां हो रहा है। इंस्पेक्टर राज का आतंक खुरई में नहीं रहने दिया। कानून व्यवस्था ठीक करके सुरक्षा का वातावरण बनाया गया है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सरकार की नीतियां रोजगारोन्मुखी होना चाहिए और रोजगार व्यापार से बढ़ता है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि खुरई में जब मैं जनप्रतिनिधि चुन कर आया था तब यहां कृषि उपकरण बनाने वाली दस फैक्ट्रियां थीं। इस क्षेत्र में काम करने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता विजय जैन बट्टी अपनी फैक्ट्री यहां से इंदौर ले जाने की सोच रहे थे क्योंकि यहां बिजली और पानी पर्याप्त नहीं थे। आज सात साल बाद खुरई में कृषि उपकरण बनाने वाली फैक्ट्रियों की संख्या बढ़ कर 75 हो चुकी है। एक जिला एक उत्पाद के तहत खुरई के कृषि उपकरणों की ब्रांडिंग मार्केटिंग देश भर में हो रही है। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार ने ब्रिटिश शासन काल में बनाए गए सैकड़ों अनावश्यक कानूनों को समाप्त कर दिया। प्रक्रियाओं को आसान बनाया गया है। इन्वेटर्स समिट की सफलता के विषय में बताते हुए मंत्री श्री सिंह ने कहा कि बीना में 50 हजार करोड़ की लागत से पेट्रोकेमिकल्स कांप्लेक्स बनने का सबसे बड़ा फायदा खुरई विधानसभा क्षेत्र को मिलने वाला है। इसके लिए गूगल पर औद्योगिक उपयोग के लिए आरक्षित 5 हजार एकड़ लैंड बैंक को अपलोड किया गया है। 2000 करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा उद्योगपतियों ने समिट में की है। इससे व्यापार और रोजगार दोनों की आशातीत प्रगति यहां होगी। प्लास्टिक आधारित हजारों इंसलरी यूनिट यहां स्थापित होंगी। मिलन समारोह को पार्षद बलराम यादव और भूसा व्यापारी स्वप्निल अग्रवाल ने संबोधित किया और भूसा व्यापारियों की ओर से कुछ सुविधाओं की मांग की गई जिसे चुनाव पश्चात पूरा करने का भरोसा मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने दिया। *व्यापारी भाइयों ने भाजपा की सदस्यता ली* भूसा व्यापारी संघ के मिलन समारोह में आठ महत्वपूर्ण व्यापारियों ने कार्यक्रम में मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री सिंह ने भाजपा का गमछा पहना कर उनका पार्टी में स्वागत किया सदस्यता लेने वालों में सतेंद्र अग्रवाल, तजेंद्र सिंह सलूजा, शगुन अग्रवाल, संचित अग्रवाल, सुदेश अग्रवाल, लोकेश राज, गणेश शुक्ला, किशोरी लाल पवार, शामिल हैं। *ये रहे मौजूद* मिलन समारोह में प्रमुख रूप से रामनिवास महेश्वरी, विजय जैन, विनोद तिवारी, कैलाश मोदी, सुशील तिवारी, राजू निर्मला, प्रफुल्ल, ओमप्रकाश महेश्वरी, मूरत सिंह राजपूत, कुलवंत सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रवीण जैन, चंद्रप्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह धनोरा, पुरुषोत्तम दास अग्रवाल, हरजीत सिंह सलूजा, कैलाश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, स्वप्निल अग्रवाल, भारत अग्रवाल, गौरव पाल सलूजा, नीरज ठाकुर, सुभाषचंद्र अग्रवाल, पप्पू सोनी, हरजीत सिंह राजपाल, नवीन अरोरा, विक्रम सिंह ठाकुर, कृष्णपाल सिंह सतौरिया, कलेक्टर सिंह, बलराम यादव, राजू यादव, सुमन अग्रवाल, सत्येंद्र अग्रवाल, डब्बू अग्रवाल, अजीत सिंह अजमानी, नीति राज, छोटू रोकड़िया, गणेश शुक्ला, सतीश जैन, राहुल चौधरी, संजय सेन, पार्षद जयराम अहिरवार, हरनाम सिंह ठाकुर, खलक सिंह, नीरज सिंह राजपूत, शिवराज सिंह ठाकुर, अनिल अग्रवाल, नरेश यादव शामिल रहे। *मीडिया कार्यालय* *दिनांकः 26/10/2023*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!