एमपी सरकार का एक और बड़ा फैसला: महिलाओं को सरकारी नौकरी में मिलेगा इतने प्रतिशत आरक्षण, नोटिफिकेशन जारी…
0
अक्टूबर 04, 2023
मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं को लेकर एक और बड़ा फैसला किया है। प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। सीधी भर्ती में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की घोषणा के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने नोटिफिकेशन जारी किया है।
महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। सीएम शिवराज के आदेश के बाद सरकारी नौकरी में महिलाओं के लिए कोटा तय किया गया है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, वन विभाग को छोड़कर सभी विभागों में 35% आरक्षण का फॉर्मूला लागू होगा।
Tags