PWD की बड़ी लापरवाही: पड़ गई भारी बिना सड़क जाम किए काट रहे थे पेड़, आर्मी सेना की कार और 3 वाहन चपेट में आए, एक जवान सहित आधा दर्जन लोग घायल

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले से पीडब्ल्यूडी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां बिना सड़क जाम किए बड़ा पेड़ काटा जा रहा था। इस दौरान पेड़ भरभराकर आर्मी सेना की कार और अन्य तीन वाहनों पर जा गिरा। इस घटना में सेना के जवान सहित चार लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरसअल, सिविल लाइन थाना अंतर्गत मकरोनिया रोड के कठवापुल में सड़क के बीच में लगे पेड़ को लापरवाही पूर्वक काटा जा रहा था। वाहन चालकों ने इसे लेकर हिदायत भी दी, लेकिन कर्मचारियों ने ध्यान नहीं दिया। जब लगा कि पेड़ गिरने वाला है, तब वे जोर-जोर से आवाज लगाने लगे। वाहन चालक कुछ समझ पाते इससे पहले पेड़ सीधा जाकर तीन गाड़ियों के ऊपर भरभराकर गिर गया। इसमें सेना की एक मारुति जिप्सी है, वाहन में दो से तीन जवान सवार थे। जिसमें एक को गंभीर चोट आई हैं। इसके अलावा बलोनो कार जो रहली से आ रही थी, इस गाड़ी में चार लोग सवार थे। जिसमें दो लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। तीसरी अन्य गाड़ी में सवार लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया। घटना के बाद सिविल लाइन से मकरोनिया तक एक किलोमीटर करीब 2 घंटे तक जाम लग गया।
घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी अभिषेक तिवारी और सेना के अधिकारियों सहित रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कलेक्टर ने इस पूरे मामले में जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!