केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 5 नवंबर को 6 को साध्वी निरंजना ज्योति सागर जिले के प्रवास पर*

सागर। विधानसभा चुनाव की दृष्टि से केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 5 नवंबर को एवं केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति जी 6 नवंबर को सागर जिले के प्रवास पर रहेंगी। भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताए कि रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 5 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे सुरखी विधानसभा के बिलहरा में दोपहर 3:00 बजे नरयावली विधानसभा के कर्रापुर में एवं शाम 04:00 बजे से बंडा विधानसभा में विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे साथ ही 06 नवंबर को केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति सुरखी विधानसभा के जैसीनगर में दोपहर 12:00बजे,दोपहर 03:00 बजे देवरी विधानसभा में एवं दोपहर 5:30 बजे सागर विधानसभा में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगी। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!