बड़ी खबर: पूर्व राज्यपाल का निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सियासी गलियारे में शोक की लहर
0
फ़रवरी 29, 2024
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल से एक दुखद खबर सामने आई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यपाल रहे अजीज कुरैशी का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वहीं उनके निधन से सियासी गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस नेताओं ने कुरैशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।बता दें कि 24 अप्रैल 1941 को भोपाल में जन्में कुरैशी उत्तराखण्ड ,उत्तर प्रदेश एवं मिजोरम के पूर्व में राज्यपाल रह चुके हैं। सन 2014 में एक महीने के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) भी नियुक्त किया गया था।अजीज कुरैशी को 24 जनवरी 2020 को मध्य प्रदेश की तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त किया था। अजीज कुरैशी सन 1973 में मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके है।
Tags