लोगों की आस्था से खिलवाड़: मंदिर के ऊपर से निकाला गंदे नाला का रास्ता, एडीएम ने कही ये बात
0
मार्च 18, 2024
मुरैना। मध्य प्रदेश में मुरैना के जौरा शहर के इस्लामपुरा रोड पर नाला का निर्माण किया जा रहा है। वहीं ये नाला भगवान शिव मंदिर के ऊपर से बनाया जा रहा है, जिससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। जानकारी के अनुसार इस नाले का निर्माण अवैध चंबल की रेत से किया जा रहा है। जो जौरा नगर पालिका के द्वारा किया जा रहा है।जौरा नगर पालिका सीएमओ रिहान अली का कहना है कि, नाला बावड़ी के अंदर से निकाला जा रहा है और सरकार का भी आदेश है कि पुरानी बावड़ियों को बंद किया जाए। जिसके चलते आने वाले समय में इस बावड़ी को बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, इस बावड़ी में मंदिर है। फिलहाल उससे कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।मंदिर के बगल से नाला गुजर रहा है लेकिन मंदिर के लिए आगे सीढियां बनाई जाएंगी और किसी भी नागरिक की आस्था को ठेस नहीं पहुंचाया जाएगा। वहीं अवैध चंबल के रेत पर उन्होंने कहा कि, मामला मेरे संज्ञान में आया है। ठेकेदार को तुरंत नोटिस जारी किया जाएगा और जवाब मांगा जाएगा। इधर एडीएम सीबी प्रसाद का कहना है कि, यदि ऐसा पाया जाता है तो वह निश्चित ही रोका जाएगा।
Tags