कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हार के बाद भरी हुंकार: खाली नहीं जाएगा अगला वार

 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हार के बाद भरी हुंकार: खाली नहीं जाएगा अगला वार



कांग्रेस नेतृत्व ने जनता की सेवा के लिए मुझे यहां भेजा है :  जीवन भर सेवा करूंगा -गुड्डू राजा बुंदेला


लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा ने जताया कार्यकर्ताओं और जनता का आभार 


सागर / कांग्रेस हाई कमान ने मुझे सागर लोकसभा का प्रत्याशी बनाकर यहां भेजा, यह मेरे लिए गौरव की बात है। यहां की जनता और कांग्रेसजनों ने जो प्यार और भरोसा मुझे दिया है उसके लिए मैं जीवन भर यहां की जनता की सेवा करता रहूंगा। भाजपा ने संसाधनों का दुरुपयोग करके किस तरह से चुनाव जीता है यह सभी को मालूम है। लेकिन देश में कांग्रेस की जो जीत हुई है उससे हमारा मनोबल बड़ा है। कांग्रेस का कार्यकर्ता ही हमारी असली ताकत है। आप कार्यकर्ता अपना मनोबल बनाए रखें और अगली लड़ाई के लिए तैयार रहे। शीघ्र ही हम विधानसभा स्तरों पर चिंतन शिविर लगाएंगे। 

सागर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा ने लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद अपने निवास पर आयोजित आभार बैठक में कार्यकर्ताओं का आभार प्रदर्शन करते हुए कही। इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि यह समय समीक्षा का नहीं, बल्कि चिंतन का है। उन्होंने नैतिक आधार पर हार की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली। पूर्व विधायक सुनील जैन ने अपने संबोधन में कहा कि हमें जनमत तो मिला लेकिन हम भाजपा के मैनेजमेंट से चुनाव हारे हैं। पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि नई ताकत और जोश के साथ हमें फिर से जुटना होगा। पूर्व निगम अध्यक्ष संतोष पांडे ने कहा कि गुड्डू राजा ने सागर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों का दिल जीता है। आभार बैठक का संचालन संगठन मंत्री चक्रेश सिंघई ने किया।

    इस अवसर पर अमित रामजी दुबे,चुनाव अभिकर्ता मुकुल पुरोहित, पी पी नायक,रमाकांत यादव प्रवक्ता गण लक्ष्मीनारायण सोनकिया,  डाँ संदीप सबलोक, आशीष ज्योतिषी,अवधेश तोमर, राहुल चौबे, प्रदीप पाण्डेय, मनोज पवार, राजाराम अहिरवार, डाँ वीरेंद्र लोधी, विनोद यादव आदि ने भी सम्बोधित कर क्षेत्र की जनता और निचले स्तर तक के अंतिम कार्यकर्ता का आभार व्यक्त किया।

     आभार बैठक में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य भूपेंद्र सिंह मुहासा, बुंदेल सिंह बुंदेला, बालकृष्णा नायक, अभिषेक गौर, राकेश राय, विजय साहू, राजा सेन, रामकुमार पचौरी, शैलेंद्र तोमर, जितेंद्र चौधरी, कृष्ण सिंह लंबरदार, , ठाकुरदास कोरी, गोरेलाल बदौना समेत अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!