खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा केसली एवं सागर खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

 खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा केसली एवं सागर  खाद्य प्रतिष्ठानों का  किया गया निरीक्षण




सागर 14 सितंबर 2024

 कलेक्टर श्री संदीप जी. आर.  के आदेश पर प्राइवेट बस स्टैंड स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के द्वारा केसली तहसील के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं पठा खुर्द स्थित जैन मावा सप्लायर से खोवा का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया।




इसके उपरांत सागर के प्राइवेट बस स्टैंड स्थित श्री होटल अग्रवाल मंगोड़ी वाले का निरीक्षण के दौरान अनेक अनियमितताओं के चलते सुधार सूचना नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस में उक्त कमियों की पूर्ति कर रेस्टोरेंट को बंद रखने के निर्देश दिए गए साथ ही विक्रय हेतु रखे खाद्य पदार्थ मंगोड़ी, चटनी,  कच्ची खाद्य सामग्री मैदा ,बेसन, मूंग दाल के नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए। इसी के साथ महावीर किराना, अग्रवाल किराना, ओम साई राम भोजनालय, यादव भोजनालय का भी निरीक्षण किया गया।

 यादव भोजनालय को किचन की दीवारों पर रंग रोगन करवाने हेतु निर्देश दिए गए। उक्त सभी प्रतिष्ठानों पर खाद्य रजिस्ट्रेशन की जानकारी दीवारों पर टांग कर रखने के लिए निर्देशित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!