आखिर 11 साल बाद फिर जिंदा हो गईं ‘सक्को बाई’, सरपंच समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, जानें वजह?

 

उमरिया। उमरिया जिले के नौरोजाबाद क्षेत्र के ग्राम धमनी में 11 साल पुराना एक जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। जिसमें एक वृद्ध महिला को कागजों में मृत घोषित कर उसकी 39 एकड़ जमीन हड़प ली गई थी। एसपी उमरिया IPS निवेदिता नायुडु के संज्ञान में जैसे ही बात आई उन्होंने तत्काल नौरोजाबाद टीआई राजेशचंद्र मिश्रा को गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद तत्कालीन सरपंच, पंचायत सचिव और पटवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।क्या है पूरा मामला<br><br>दरअसल उमरिया जिले के नौरोजाबाद थानांतर्गत ग्राम धमनी निवासी वृद्ध महिला सुक्को बाई पति रिटई सिंह गोड़ के पति वर्ष 2001 के आसपास स्वर्गवासी हो गए थे। सुक्को बाई की एकमात्र बेटी की शादी होने के बाद सुक्को बाई को पालन पोषण करने का झांसा देकर रिस्ते में भतीजे लगने वाले तत्कालीन सरपंच कुँवर सिंह पिता मन्ना सिंह ने अपने पास रख लिया। लेकिन असल मे कुँवर सिंह की नजर सक्को बाई के 39 एकड़ जमीन पर थी। इसमें बाद कुँवर सिंह ने अपने पद का दुरूपयोग कर वर्ष 2013 में पंचायत सचिव ननकू सिंह और धर्मशाह सिंह पटवारी से साठगांठ करके ग्राम सभा में फर्जी प्रस्ताव पास कर पूरी जमीन अपने नाम करवा लिया।उक्त मामले की शिकायत जब 9 वर्ष बाद पुलिस तक पहुंचीं तो पुलिस ने सरपंच कुँवर सिंह, करण सिंह और हल्का पटवारी ननकू सिंह धमनी पर अपराध क्रमांक 167/2022 के तहत IPC की धारा 420, 467, 468 और 120B के तहत मामला दर्ज कर 30 अप्रैल 2022 को दर्ज लिया गया था। लेकिन बीते 2 सालों से चारों आरोपी धनबल और बाहुबल के दम पर पुलिस के साथ लुकाछिपी का खेल खेल रहे थे। धनबल और बाहुबल का रसूख दिखाने वाले तीनो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। वर्तमान में तीनों आरोपी जिला जेल उमरिया में न्यायिक अभिरक्षा में ल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!