बर्खास्त पुलिसकर्मी की हत्या: मंदिर के चबूतरे पर मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस

 

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बर्खास्त पुलिस कर्मी की हत्या कर दी गई। उसका शव कूठला थाना क्षेत्र के जटवारा ग्राम में एक चबूतरे के पास मिला। म्रतक पूर्व के दिनों में आरक्षक मुकेश बालाघाट जिले में पदस्थ था। घटना के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।जानकारी के अनुसार, कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जटवारा निवासी 54 वर्षीय मुकेश उर्फ लाला शर्मा पिता दादूराम शर्मा का आज शव एक चबूतरे के पास मिला। मृतक बालाघाट पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था। बालाघाट के बैहर थाने में पदस्थ रहने के दौरान विभाग द्वारा मृतक मुकेश को बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद से ही मृतक अपने गांव जटवारा में ही निवास कर रहा था।बताया जा रहा है कि, सुबह जब ग्रामीण काम काज के लिए निकले तो उन्होंने दिखाया कि, पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरे पर मुकेश का शव पड़ा हुआ है। खून से लथपथ शव देख हड़कंप मच गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!