*जिसके जीवन में गुरु नहीं उसका जीवन शुरू नहीं:-पूज्य उपाध्यक्ष विरंजन सागर जी*

*जिसके जीवन में गुरु नहीं उसका जीवन शुरू नहीं:-पूज्य उपाध्यक्ष विरंजन सागर जी*


*पूज्य उपाध्यक्ष विरंजन सागर जी की पिच्छिका जबलपुर निवासी राहुल जैन क्राकरी को प्राप्त हुई*



*भव्यता के साथ संपन्न हुआ गुरु उपकार दिवस हज़ारों की संख्या में भक्त गण हुए शामिल*




साग़र!जिसके जीवन में गुरु नहीं उसका जीवन शुरू नहीं उन्होंने कहा जिसके जीवन में गुरु होता उसका जीवन हमेशा कल्याण के मार्ग पर प्रशस्त होता है। गुरु के उपकारों को जीवन में कभी नहीं भूलना चाहिए। गुरु वह  है जो कंकर को शंकर बनाने की शक्ति रखता है। गुरु वह है जो मुश्किल समय में भी हमेशा सच्ची राह दिखा कर मुसीबत से निकाल लेता है यह विचार उपाध्याय विरंजन सागर महाराज ने सागर में आयोजित उपकार दिवस की मंगल देशना में प्रकट किए

मंगला चरण पाठ के साथ आयोजन का शुभारम्भ हुआ कार्यक्रम में पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं गणाचार्य विराग जी महराज के चित्र का अनावरण एवं चित्र के समक्ष प्रज्वलन भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी वरिष्ठ रमेश जैन दीपक जैन सुपाड़ी वाला परिवार,समाज सेवी संतोष जैन घडी ने किया एवं पूज्य उपाध्याय श्री के पाद प्रचालन का सौभाग्य मुकेश जैन श्रीकांत जैन हीरापूर परिवार को प्राप्त हुआ वहीँ  श्रीमती अनुश्री-शैलेंद्र कुमार जैन विधायक सागर ने पूज्य उपाध्याय श्री को शास्त्र भेंट किए!

विरंजन सागर जी महराज ने प्रवचनों मे विचार प्रकट करते हुए कहा जिस तरह  ग्रहस्त लोगों के जीवन में कुछ विशेष दिवसों का अपना महत्व होता है उसी तरह हम संतो के जीवन में जिन दिवसों का महत्वपूर्ण योगदान होता है उनमें सबसे विशेष है यह गुरु उपकार दिवस है जब हमारे गुरु ने हम शिष्यों पर उपकार कर हमें इस योग्य समझा कि हम धर्म मार्ग पर चलकर निज कल्यान के साथ जन कल्याण कर पाएंगे

मुनि श्री सौम्य सागर जी महाराज ने कहा कि हम तो साधारण मानव थे पर गुरु ने उपकार कर हमारे जीवन को धन्य बना दिया।और हम सभी गुरु के दिए गए संस्कारों को अलग अलग जगहों पर धर्म प्रभावना कर गुरु परंपरा का निर्वाहन करते है।

आयोजन में जैन पंचायत सभा के अध्यक्ष मुकेश जैन ढाना,पूर्व विधायक सुनील जैन,पार्षद शैलेश केशरवानी,नेवी जैन, पराग बजाज,संजीव दिवाकर,सौरभ बूंद अशोक श्रेयांस जैन सुपारी,अशोक जैन के साथ सागर व क्षेत्रों से पधारें भक्त गणों ने पूज्य उपाध्याय श्री को श्री फल भेंट किए 

आयोजन के दौरान नन्हें नन्हें बच्चों व बालिका मंडल की बहिनों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी साथ ही नगर के विभिन्न महिला मंडलों द्वारा पूर्ण भक्ति भाव के साथ पूजन की गई

भव्य आयोजन में हुए पिच्छिका परिवर्तन में पूज्य उपाध्यक्ष विरंजन सागर जी की पिच्छिका जबलपुर निवासी राहुल जैन क्राकरी एवं मुनि सौम्य सागर जी की पिच्छिका पराग अंजली जैन स्टूडेंट ट्रेवल्स परिवार को  प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ 

आयोजन के लिए पूज्य उपाध्याय श्री का आग्रह जन चर्चाओं में रहा क्युकी उपाध्याय श्री ने सागर नगर की जन सुविधाओं को द्रष्टिगत रखते हुए आयोजन को मुख्य मार्ग को छोड़कर आयोजित करने हेतु आयोजन समिति को अनुमति प्रदान की थी 

कार्यक्रम का संचालन कवि अखिल जैन आनंद,आशीष जैन तेंदूखेड़ा ने किया।पू

ज्य उपाध्याय विरंजन सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में निर्विघ्न संपन्न हुए भव्य आयोजन का आभार अहिंसा यात्रा संघ संयोजक संजय जैन सवाई ने व्यक्त किया!

उपकार दिवस पर पूज्य उपाध्याय श्री विरंजन सागर जी महाराज की आहारचर्या को सौभाग्य रामपुरा निवासी मुकेश जैन श्रीकांत जैन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी परिवार को प्राप्त हुआ था 

आयोजन मे मुकेश जैन खुरई,प्रदीप जैन,राजीव गायक,राजकुमार पड़ेले, जितेंद्र जैन,नितिन जैन तिलकगंज, राहुल पड़ेले के साथ हजारों की संख्या में भक्त जन शामिल हुए!उक्त जानकारी कार्यक्रम आयोजन समिति मीडिया प्रमुख अखिल जैन ने दी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!