कारगिल विजय दिवस पर भारत माता के जयकारों के साथ भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा कारगिल युद्ध में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की* *वाहनों पर हाथों में तिरंगा थाम कर निकले विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता*

 


*सागर। मातृभूमि के रक्षा लिए अपने प्राणों को उत्सर्ग करने वाले भारत माँ के अमर सपूतों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेंगा। मॉ भारती के जिन सपूतों ने देश की रक्षा करते हुए कारगिल में अपने प्राण न्यौछावर किए, उनका बलिदान सदैव प्रेरित करता रहेगा। आज का दिन देश के वीर सपूतों को समर्पित है, जिन्होंने तमाम मुश्किलों को पार करते हुए 26 जुलाई 1999 को पाकिस्तानी सैनिकों को कारगिल से खदेड़कर दुर्गम चोटियों पर जीत का परचम फहराया था यह बात सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कारगिल विजय दिवस पर भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने भी संबोधित किया।  कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया एवं आभार नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने व्यक्त किया।    कारगिल युद्ध में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि कारगिल युद्ध के दौरान सेना के नायकों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी, ताकि पूरा देश चैन की नींद सो सके। उनकी बहादुरी, साहस और जुनून की कहानियां आज भी पूरे देश में जोश भर देती हैं।  जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा का कर्त्तव्य निभाते हुए शहादत देने वाले सैनिकों पर हम सभी को गर्व है। हम सभी भारतीय नागरिक कारगिल में शहीद योद्धाओं के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करते हैं। रणबांकुरों ने भी अपने परिजनों से वापस लौटकर आने का वादा किया था, जो उन्होंने निभाया भी, मगर उनके आने का अंदाज निराला था। वे लौटे, मगर लकड़ी के ताबूत में तिरंगे मे लिपटे हुए, जिसकी रक्षा की सौगंध उन्होंने उठाई थी, ऐसे वीर सपूतों पर देश को हमेशा नाज रहेगा। उन्होंनें कहा किसैनिक हमारी श्रृद्धा के पात्र हैं, उन्हें सामाजिक आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने हमारी सरकार की सर्वोच्च प्रतिबद्धता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय सेना आज हर दृष्टि से हर चुनौती का सामना करने में समर्थ है।  कारगिल विजय दिवस पर संभागीय भाजपा कार्यालय से वाहन तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसका समापन संविधान चौक पर हुआ।यात्रा में जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,जिला मंत्री मनीष गुरु वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार साहू,आलोक केशरवनी, मनीष चौबे यश अग्रवाल,अमित बैसखिया खटीक, रितेश तिवारी, सुबोध पाराशर,विनय मिश्रा,प्रासुक जैन,सुमित यादव,अभिमन्यु सोनी, हेमंत पचौरी, सतीश जैन,राजेश पटेल,दिलीप बचकैया,प्रणव कनौआ,सोनू उपाध्याय,मनोज रैकवार,नमन सोनी राहुल वैद्य,रोशन कुर्मी विवेक उपाध्याय,शिवा यादव,पंकज भट्ट सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।  *मन की बात कार्यक्रम आज*  जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण आज 27 जुलाई रविवार को प्रात: 11 बजे से होगा। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सभी पार्टी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सुनकर  आवश्यक जानकारी संगठन एप पर अपलोड करने का आग्रह किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!