मोतीनगर–संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विद्या भारती द्वारा आयोजित सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोतीनगर में किया गया। इस मंगल आयोजन में नगर की लगभग 300 मातृ शक्तियाँ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता – डॉ. क्लीन राय, सह प्रांत मंत्री, भारतीय शिक्षण मंडल, महाकौशल प्रांत रहीं।
द्वितीय वक्ता – श्रीमती रूबल मिश्रा, सदस्य, भारतीय शिक्षण मंडल रहीं।
आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता – श्रीमती रुचि मिश्रा, प्राचार्य, मकरोनिया विद्यालय द्वारा की गई।
संयोजिका – श्रीमती कांति चौकसे दीदी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में विशिष्ट माताओं का सम्मान साल एवं श्रीफल से किया गया।
वक्ताओं द्वारा समाज में पंच परिवर्तन, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्व का बोध तथा नागरिक कर्तव्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर समग्र जानकारी दी गई। साथ ही वर्तमान समय में महिलाओं की समाज में बढ़ती और महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।
डॉ. क्लीन राय ने अपने प्रभावी उद्बोधन में बताया कि महिलाएँ किस प्रकार शिक्षा और आधुनिक चुनौतियों के माध्यम से स्वयं तथा अपने परिवार को समाज में एक आदर्श स्वरूप के रूप में प्रस्तुत कर सकती हैं।
संचालन – श्रीमती अंजू देवलिया दीदी ने किया।
गीत प्रस्तुति – कु. आयुषी श्रीवास्तव दीदी एवं बहनों द्वारा दी गई।
स्वागत एवं संकल्प वाचन – श्रीमती मोहिनी अवस्थी द्वारा किया गया।
आभार प्रदर्शन – कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती कांति चौकसे द्वारा व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिशु विभाग की दीदियों द्वारा 12 शैक्षिक व्यवस्थाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही प्राथमिक एवं माध्यमिक विभाग के भैया-बहनों द्वारा गणित एवं विज्ञान के मॉडल भी आकर्षक रूप से प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनीष कुमार खरे तथा समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।



