जबलपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय होम्योपैथिक सेमिनार संपन्न

 



जबलपुर। शहर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय होम्योपैथिक सेमिनार का सफलतापूर्वक समापन हुआ। देशभर से लगभग 550 होम्योपैथिक चिकित्सकों की सहभागिता ने इसे राष्ट्रीय स्तर का भव्य आयोजन बनाया।
सेमिनार के मुख्य वक्ता डॉ. मयूरेश महाजन (मुंबई) एवं डॉ. सुनील घोड़के (नासिक) रहे। मध्य प्रदेश से डॉ. शिल्पा ताम्रकार (सागर) एवं डॉ. विनोद बड़गैया (जबलपुर) ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।
HOMEO INSIGHTS एवं MP- CG HHF के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सेमिनार में होम्योपैथी की जटिल रोगों में प्रभावशीलता पर वीडियो केस प्रस्तुत किए गए तथा “माइंड मेथड” से सीखने के व्यावहारिक सुझाव दिए गए।
एनसीएच, नई दिल्ली से डॉ. आनंद चतुर्वेदी एवं एमपी मेडिकल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. पुष्पराज पटेल विशिष्ट अतिथि रहे। सेमिनार में सागर से आए सहयोगी चिकित्सक डॉ. अतुल ताम्रकार एवं डॉ. शिल्पा ताम्रकार का सम्मान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!