महिला जैन मिलन मुख्य शाखा कटरा का भव्य आयोजन संपन्न अनु श्री शैलेंद्र जैन ने की अवश्य मतदान करने की अपील*

* सागर। सोमवार को जैन मिलन महिला शाखा द्वारा विजय टाकीज परिसर में महिला मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में मातृ शक्ति ने हिस्सा लिया कार्यक्रम में प्रमुख रूप सागर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री शैलेंद्र जैन की धर्मपत्नी श्रीमती अनु श्री जैन संस्थापिका मीना प्रधान,राष्ट्रीय संयोजिका किरण जैन क्षेत्रीय संयोजक शशि सतभैया, अध्यक्ष मानसी जैन ममता जैन,अनीता जैन,प्रीति जैन शामिल हुईं। भगवान महावीर स्वामी एवं आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित मातृ शक्ति ने मनमोहक भजन गाकर प्रभु की आराधना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती अनु शैलेंद्र जैन ने कहा की हम सभी को विधित यह चुनावी समय चल रहा है विभिन्न दलों से प्रत्याशी कार्यकर्ता वोट के लिए हमारे पास आयेंगे और विभिन्न वादे हमसे करेंगे लेकिन मतदान से पूर्व हम सभी स्वविवेक से यह आकलन अवश्य करना है कि कौन सी पार्टी हमारे राष्ट्र हित में,हमारी संस्कृति के लिए और विकास के लिए कार्य कर रहीं हैं? यह काम सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकारें ही प्रदेश से लेकर देश भर में कर रही हैं। श्रीमती अनुश्री शैलेंद्र जैन ने उपस्थित मातृ शक्ति को आवश्यक रूप से मतदान करने हेतु शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला जैन मिलन की सदस्य एवं मातृ शक्ति उपस्थित रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!