थाना गोपालगंज सागर पुलिस द्वारा अवैध जुआ फड़ पर की बड़ी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक महोदय सागर श्री अभिषेक तिवारी व्दारा शहर में चल रही अवैध गतिविधियों के विरूद्ध सूचना पर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है जो इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश सिन्हा के कुशल निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री यश बिजौरिया के मार्गदर्शन में थाना गोपालगंज क्षेत्रांतर्गत अब्बू यादव के घर गोपालगंज में अवैध जुआ फड़ चलने की मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर सक्षम अधिकारी से सर्च वारंट प्राप्त कर मौके पर जाकर रेड किया गया जो अब्बू यादव के घर गोपालगंज से आरोपीगण 1.अकील पिता मान खां मुसलमान उम्र 34 साल नि0 तुलसीनगर वार्ड थाना मोतीनगर 2. हरिओम पिता रामस्वरूप सोनी उम्र 40 साल नि0 चकराघाट थाना कोतवाली जिला सागर 3.राजेन्द्र पिता रामगोपाल सींग ठाकुर उम्र 40 साल नि. एकता कालोनी थाना गोपालगंज 4.महेन्द्र सींग पिता भगवान सींग ठाकुर उम्र 61 साल नि0 ग्राम सत्ताढाना थाना जैसीनगर 5.विद्या सागर पिता संतोष धमरोल (वाल्मीक) नि0 अहमदनगर थाना गोपालगंज 6. राहुल पिता जगदीश खटीक उम्र 28 साल नि0 कांच मंदिर मछरयाई थाना मोतीनगर 7. रानू देवीसींग ठाकुर उम्र 30 साल नि0 श्रीराम नगर थाना गोपालगंज के पास से व फड़ से कुल 180000/- रूपये नगद, 08 नग मोबाईल कीमती करीब 77000/- रूपये एवं 03 नग मोटर साईकिलें कीमती करीब 195000/- रूपये कुल मशरूका की जप्त की गयी है। दो मोटर साईकिल व नगदी रूपये कुल मशरूका कीमती 452000/- रूपये जप्त किया गया। आरोपीगण का कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम में निरीक्षक अजय सारवान, उपनिरीक्षक लोकेश पटैल, सउनि बलराम उपाध्याय, सउनि रमेश बंसल, आरक्षक अनुराग वैद्य, आर0 प्रदीप गोस्वामी, ,आरक्षक राहुल पाण्डेय, आरक्षक थ्रिवम ठाकुरी, म. आर. विनीता, प्र0आर0चा0 चित्तर सिंह का सराहनीय योगदान रहा। जप्त सामग्री 1. आरोपियों से नगद जप्ती - 180000 रूपये 2. तीन नग मोटर साईकिल कीमती – 195000 रूपये 3. आठ नग मोबाईल कीमती करीब - 77000 रूपये मशरूका कीमत करीब - 452000/- रूपये
आरोपियों का विवरण - 1. अकील पिता मान खां मुसलमान उम्र 34 साल नि0 तुलसीनगर वार्ड थाना मोतीनगर 2. हरिओम पिता रामस्वरूप सोनी उम्र 40 साल नि0 चकराघाट थाना कोतवाली जिला सागर 3. राजेन्द्र पिता रामगोपाल सींग ठाकुर उम्र 40 साल नि. एकता कालोनी थाना गोपालगंज 4. महेन्द्र सींग पिता भगवान सींग ठाकुर उम्र 61 साल नि0 ग्राम सत्ताढाना थाना जैसीनगर 5. विद्या सागर पिता संतोष धमरोल (वाल्मीक) नि0 अहमदनगर थाना गोपालगंज 6. राहुल पिता जगदीश खटीक उम्र 28 साल नि0 कांच मंदिर मछरयाई थाना मोतीनगर 7. रानू पिता देवीसींग ठाकुर उम्र 30 साल नि0 श्रीराम नगर थाना गोपालगंज जिला सागर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!