कांग्रेस सत्ता में आई तो आवास देना बंद कर देगी, शहर का विकास रुक जाएगा, बुजुर्ग-दिव्यांगों को पेंशन मिलना तक बंद हो जाएगी: शैलेंद्र जैन*

भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन ने जनसम्पर्क में कहा- कांग्रेस राज का 2003 से पहले मध्यप्रदेश अगर अमावस्या था तो भाजपा के शासन में 2023 का मध्यप्रदेश पूर्णिमा है सागर। ऐसे लाेग जाे 2003 में उम्र में बहुत छोटे रहे होंगे। उन्हाेंने बीते 20 सालों से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का शासन है, इसलिए उन्हें उस दुरावस्था का पता नहीं होगा, कि कांग्रेस से किस तरह से मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। सड़कें थीं ही नहीं। गड्ढे में सड़क, सड़क में गड्ढा, समझ ही नहीं आता था कि है क्या। अभी जाे चाैबीसों घंटे बिजली मिलती है। उस समय दाे से तीन घंटे भी मिल जाए ताे बड़ा भाग्य माना जाता था। विकास के नाम पर कुछ नहीं हाेता था। हाेता था ताे सिर्फ भ्रष्टाचार और बंटाढार। कांग्रेस राज का 2003 से पहले मध्यप्रदेश अगर अमावस्या था तो भाजपा के शासन में 2023 का मध्यप्रदेश पूर्णिमा है। अब मध्यप्रदेश में अंधेरा नहीं है, बल्कि विकास का उजाला ही उजाला है। यह बात भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक श्री शैलेंद्र ने संत कंवराम एवं रविदास वार्ड में जनसंपर्क के दौरान कही। जनसंपर्क में मुख्य रूप से महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी, पार्षद रानी अहिरवार,रोमा कैलाश हसानी वार्ड संयोजक सुरेशहसरेजा,मोहनराम सौम्या,नर्मदा प्रसाद पटेल,नत्थू घोसी चेतराम अहिरवार अनीता अहिरवार मुख्य रूप से उपस्थित रहें। भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि कांग्रेस का मतलब है करप्शन, भ्रष्टाचार, अत्याचार, अनाचार और आपके हकों पर डांका। कांग्रेस जहां रहेगी वहां भ्रष्टाचार तो होना ही है। कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक सिक्के के दो पहलू हैं। दूसरी तरफ भाजपा का मतलब है आपकी तरक्की, आपका विकास, आपकी सरकार और आपके साथ सागर नगर और समूचे प्रदेश को आगे बढ़ाना। इसलिए ये चुनाव सिर्फ हमें विधायक बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि ये सागर को आने वाले समय में और तेजी से आगे बढ़ाने का चुनाव है। कांग्रेस की सरकार ने मध्यप्रदेश में भी 15 महीने सरकार में रहते हुए केवल झूठ और छलावे की सरकार चलाई थी। वह दौर तो सबको याद ही होगा। कांग्रेस सरकार ने असंवेदनशीलता के साथ प्रदेश की जनता से धोखेबाजी की पराकाष्ठा पार की थी। सभी जनहितैषी, जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करके प्रदेश की जनता को छलने के पाप कमलनाथ और कांग्रेस ने किया था। भाजपा प्रत्याशी जैन ने कहा सागर और मध्यप्रदेश और तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़े, इसके लिए अब आपको पुनः भारतीय जनता पार्टी को जिताना है। कांग्रेस की 15 महीने के सरकार में एक रुपए का भी विकास का काम नहीं हुआ। काम हुआ ताे सिर्फ योजनाओं को बंद करने का। जनता को मिलने वाले हितलाभ बंद करने का। लोग मेरे पास आते और कहते कि भैया आवास नहीं मिल रहा है। पेंशन मिलना बंद हो गई है। कन्यादान की राशि नहीं मिल रही है। यहां तक कि गरीबों को मिलने वाले राशन तक पर कांग्रेस सरकार ने डाका डाल दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के लिए 8 लाख आवास पहुंचाए तो कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने उसमें से 2 लाख आवास लौटा दिए। नतीजा यह हुआ कि हमारे सागर नगर का एक-एक पात्र व्यक्ति आवास के लिए परेशान हाे गया। बाद में जैसे ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान बने। उन्हाेंने शहर में पात्र लाेगाें काे आवास देने का काम किया। कन्यादान की रुकी हुई राशि जारी करते हुए कन्यादान विवाह समारोह कराए। बुजुर्ग-दिव्यांगाें की रुकी हुई पेंशन देना शुरू कराया। किसान सम्मान निधि की राशि में अपनी तरफ से 6 हजार रुपए जाेड़ते हुए उसे 12 हजार रुपए तक कराया। हमारी मातृ शक्ति के आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करते हुए लाड़ली बहना याेजना शुरू की। जिसमंे अाज शहर की 37 हजार लाड़ली बहनाें काे 1250-1250 रुपए प्रतिमाह मिल रहे। दीपावाली धनतेरस के पहले ही भैया मुख्यमंत्री ने बहनाें काे राशि पहुंचा दी। वे सगे बड़े भाई से भी बढ़कर काम कर रहे हैं। बहनें भी इस बात को स्वीकारतीं और आशीर्वाद देती हैं कि भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री ने उनकी आर्थिक तरक्की के द्वार खोले हैं। हमें इस बात का ध्यान रखना है लाड़ली बहनों कि यदि धोखे भी कांग्रेस की सरकार आ गई तो यह लाड़ली बहना की राशि देना बंद कर दंेगे। आवास के सपने अधूरे रह जाएंगे। पंेशन बंद हो जाएगी। राशन मिलना दूूभर हो जाएगा। शहर का विकास रुक जाएगा। इसलिए भाजपा काे जिताएं। महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी ने कहा कि सागर में भाजपा के प्रति एक पक्षीय माहौल है भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरे प्राण प्रण से चुनावी मैदान में है जिसका परिणाम हैं की आज चारो ओर कमला खिलने को तैयार हैं और ऐतिहासिक मतों के साथ शैलेंद्र जी चौका लगा रहें हैं। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि आज भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने सागर के सभी 48 वार्डों में जनसंपर्क कार्यक्रम पूर्ण कर लिया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्मेंद्र खटीक, कैलाश हसानी, रानी अहिरवार, अनूप बुधबानी ,विशाल खटीक, रामेश्वर नामदेव, मुकेश घोषी, सतीश जैन,चेतराम अहिरवार, प्रभुदयाल साहू, कपिल नाहर, राजीव जैन, आकाश अडवाणी, अरमान सिद्दीकी, कनछेदी बाबा, के. के मिश्रा, गगन साहू, राहुल पंजवानी, अनिल लालवानी, मोनू महाकाल, अंशुल गुप्ता, मनोज रैकवार, गौरव नामदेव बड़ी संख्या में वार्डवासी भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहें। श्रीकांत जैन जिला मीडिया प्रभारी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!