सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यारंभ संस्कार–2026 संस्कारमय वातावरण में संपन्न







सागर।
मोतीनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उ. मा. विद्यालय में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्यारंभ संस्कार–2026 कार्यक्रम गरिमामय एवं संस्कारपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में माँ सरस्वती पूजन एवं पाटी पूजन के साथ नन्हे शिशुओं का विद्यारंभ संस्कार वैदिक विधि-विधान से कराया गया।

इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष मनोज डेंगरे, कोषाध्यक्ष राजकमल केसरवानी,समिति सदस्य  सुनील सागर,डॉ. वंदना गुप्ता,प्राचार्य विनोद दुबे एवं प्रधानाचार्य मनीष खरे, विद्यालय के समस्त आचार्य एवं दीदी 
की गरिमामयी उपस्थिति रही
 एवं आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में विद्यालय के विद्यार्थी, नवीन प्रवेश हेतु आए बच्चों के माता-पिता तथा नौनिहाल उपस्थित रहे। बच्चों ने उत्साहपूर्वक पाटी पूजन कर शिक्षा की औपचारिक शुरुआत की, जिससे विद्यालय परिसर भक्तिमय एवं संस्कारमय वातावरण से परिपूर्ण हो गया।

उपस्थित सभी माता-पिता ने कार्यक्रम की व्यवस्था, अनुशासन एवं आध्यात्मिक माहौल की मुक्तकंठ से सराहना की तथा विद्यालय की संस्कार आधारित शिक्षा पद्धति की प्रशंसा की।

विद्यालय परिवार द्वारा कार्यक्रम के सुचारु संचालन हेतु समुचित व्यवस्थाएँ की गईं। यह आयोजन भारतीय शिक्षा परंपरा, संस्कार एवं संस्कृति के संरक्षण का सशक्त उदाहरण बना।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!